IPL 2021 Suspend | Kyu hua hai IPL 2021 band? | Kya IPL 2021 Dobara hoga?
By: Date: May 4, 2021 Categories: Information,News Tags: , , , , ,

IPL 2021 Suspend हो चूका है।

IPL 2021 जो की इस कोरोना की महामारी के बीच करवाया जा रहा था वो स्थगित कर दिया गया है।

इसके पीछे खिलाडियों और टीम के दूसरे लोगो के लगातार Covid Positive होने की वजह सामने आरही है।

हमारे भारत पर Covid 19 का कहर टूट पड़ा है और हमारा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच हमारे BCCI ने IPL जो के हम भारतियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता है करवाने का फैसला किया था।

IPL 2021 Suspend
IPL 2021

BCCI के vice president राजीव शुक्ल ने की पुष्टि

BCCI के vice president राजीव शुक्ल ने Indian Express से बात करते हुए बताया की ,” अभी के लिए IPL 2021 suspend करदिया गया है। हमने सारी टीम, ब्रॉडकास्टर और सारे उन लोगो से बात की जो IPL में शामिल थे और ये तय किया गया की IPL को स्थगित किया जाये ख़ास कर के अभी जो हमारे देश में हालात चल रहे है। हमारी लिए खिलाडियों की सुरक्षा पहले है। जैसे ही हालात कुछ बेहतर होंगे IPL दुबारा करवाने के बारे में सोचा जायेगा। “

IPL 2021 Suspend क्यों किया गया ?

लगातार खिलाडियों के Covid Positive आने की वजह से अब इसको स्थगित करने का फैसला किया गया है।

ये फैसला आज तब किया गया जब आज SRH टीम के खिलाडी अपने MI के खिलाफ मुकाबले से पहले Covid Positive टेस्ट हुए है।

इससे पहले भी KKR के खिलाडी और टीम स्टाफ कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनका RCB के खिलाफ मुक़ाबला रद्द करदिया गया था।

अब SRH के खिलाडियों के पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला किया गया है।

इसी के साथ साथ ये खबर भी आयी है की IPL की सबसे पसंदीदा टीम CSK के भी दो खिलाडी और एक कोच कोरोना पॉजिटिव टेस्ट हुए है।

ये बात उन्होंने खुद BCCI को बताई है।

CSK ने RR के खिलाफ नई दिल्ली में अपना मैच खेलने से भी मन कर दिया था जो की बुधवार को खेला जाने वाला था।

बताया जारहा है की CSK ने कहा था की वो तभी मैच खेलेंगे जब उनके सारे खिलाडी जो कोरोना पॉजिटिव खिलाडियों और कोच के कांटेक्ट में आये थे कोरोना नेगटिव आएंगे जिसके लिए कम से कम 6 दिन लगेंगे, जो की IPL की  Covid-19 standard operating procedure (SOP) के अनुसार सही है।

नहीं होगा UAE में IPL ?

ये बात BCCI official ने बता दी है की इस बार IPL को UAE में करवाना मुमकिन नहीं है।

उन्होंने कहा की किसी एक जगह पर सारे मैच करवाकर वह एक और Biobubble बनाना मुमकिन नहीं है।

इसलिए UAE में IPL करवाने का ऑप्शन नहीं है।

“It’s not feasible to take the IPL to UAE now, midway into the tournament,” a top BCCI official told The Indian Express.

दोबारा कब होगा IPL 2021 ?

इस बात का कोई जवाब नहीं दिया गया है।

लेकिन एक BCCI official ने बताया की जैसे ही हालात बेहतर होंगे इस बारे में सोचा जायेगा।

क्यों नहीं करवाया गया UAE में आईपीएल?

ये पूछे जाने पर की क्यों पिछले साल जैसे ही इस साल भी IPL UAE में क्यों नहीं करवाया गया।

” हमने England series बहुत अच्छे से भारत मैं ही करवाई थी जिसमे स्टेडियम में लोगो को भी आने दिया गया था।

इन हालात को देखते हुए IPL भारत में करवाने का फैसला लिया गया था। “

कब वापस आएगा IPL ?

मौजूदा हालात को देखते हुए BCCI ने सही फैसला किया है।

कोरोना का कहर कुछ काम होने के बाद हम लोग IPL की वापसी सोच सकते है।

हम ये मान सकते है की नवंबर तक जब कोरोना का कहर काम होगा IPL दोबारा होसकता है।

होसकता है की अभी IPL जहा रुका है वही से दोबारा शुरू किया जाये।

IPL के भारत के अलावा किसी और देश में करवाने के आसार भी बहुत कम है।

इसलिए जब तक कोरोना का कहर कम नहीं होगा IPL स्थगित ही रहेगा।

लेकिन उम्मीद करते है की जल्द से जल्द India का त्यौहार वापस आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *